Ro no D15139/23

मेसर्स सेवासिंह ओबेराय एण्ड कंपनी पद्मनाभपुर द्वारा बिल्हरी जलाशय के गहरीकरण कर मलबा, मिट्टी परिवहन हेतु शर्तों एवं निर्देशों का पालन नहीं करने पर अनुमति निरस्त

राजनांदगांव 21 अप्रैल 2026। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव द्वारा मेसर्स सेवासिंह ओबेराय एण्ड कंपनी पद्मनाभपुर को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खुर्सीपार स्थित बिल्हरी जलाशय के गहरीकरण कर मलबा, मिट्टी परिवहन हेतु शर्तों एवं निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग क्रमांक 01 राजनांदगांव से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार मेसर्स सेवासिंह ओबेराय एण्ड कंपनी पद्मनाभपुर को दिये गये निर्देशों का अव्हेलना कर गहरीकरण किया जा रहा है, जिससे जलाशय को भविष्य में क्षति पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा डुबान क्षेत्र में बांधपार से 60 मीटर दूरी छोड़कर गहरीकरण किया जाना था, किन्तु कंपनी द्वारा निर्देशों का अनदेखा कर बांधपार से 25-30 मीटर दूरी छोड़कर गहरीकरण किया जा रहा है। कंपनी को 0.60 मीटर गहरीकरण की अनुमति प्रदान की गई थी, किन्तु कंपनी द्वारा 2 से 2.50 मीटर गहराई कर गहरीकरण किया जा रहा है। कंपनी को दिये गये निर्देश में बांधपार के डाऊन स्ट्रीम में 200 पौधे (ट्री गार्ड के साथ) लगाया जाना था, किन्तु कंपनी द्वारा नहीं लगाया गया है। कंपनी द्वारा जलाशय के स्थाई संरचना को लगातार नुकसान पहुंचाया गया है।
मेसर्स सेवासिंह ओबेराय एण्ड कंपनी पद्मनाभपुर को शर्तों का पालन नहीं करने के कारण अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही बांध एवं बांध के भीतर किये गये क्षति को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर सिंचाई अधिनियम के तहत कंपनी के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
क्रमांक 125 —————–

  • Related Posts

    ​माटी का लाल, समृद्धि की मिसाल

      समन्वित खेती अपनाकर नारायणपुर के तिजाराम ने गढ़ी सफलता की नई इबारत ​”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक ​रायपुर,17…

    Read more

    सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी पर मंत्री  राजेश अग्रवाल ने किया भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन

      लखनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना रायपुर, 17 अगस्त 2026। पावन सावन मास के तृतीय सोमवार एवं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान