Ro no D15139/23

तीन माह का चावल मिलेगा एक साथ

राजनांदगांव 21 अप्रैल 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारियों को अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह का चावल एक साथ प्रदान किया जाएगा। खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि जिले की सभी 498 उचित मूल्य दुकानों में तीन माह के कोटे का खाद्यन्न आबंटित कर दिया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल का भंडारण पूर्ण किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी दुकानों में चावल का पर्याप्त भंडारण कर दिया गया है। उन्होंने जिले के सभी राशनकार्डधारियों से संबंधित उचित मूल्य दुकान से अपने तीन माह का चावल एक साथ प्राप्त करने की अपील की है। वितरण के दौरान यदि किसी हितग्राही को कोई समस्या आती है या दुकान संचालक द्वारा अनियमितता की जाती है, तो वे तत्काल अपने क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक अथवा जिला खाद्य कार्यालय राजनांदगांव से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
क्रमांक 122 —————–

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!