Ro no D15139/23

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

शशि थरूर ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि बंगाल और असम में उनकी सफलता उनकी मजबूत संगठन क्षमता और प्रोफेशनल चुनाव मैनेजमेंट की वजह से है. उन्होंने कहा कि उनके पास संसाधनों की कमी नहीं होती और वे अभियान में पूरा जोर लगाते हैं. थरूर ने यह भी कहा कि इससे बाकी पार्टियों को सीखने की जरूरत है, लेकिन उम्मीद है कि उनका मैसेज देश को जोड़ने वाला होगा, न कि बांटने वाला.

शशि थरूर ने ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजों पर कहा कि पार्टी को अब गंभीर आत्ममंथन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पहले भी ये बात उठी है, लेकिन अब सीखने का सही मौका है. अगर केरल में पार्टी चीजें सही कर सकती है, तो बाकी राज्यों में क्यों नहीं? थरूर ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को समझना होगा कि कहां कमी रह गई और उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए.

पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों के नतीजे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए बड़ा झटका है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके दो प्रमुक क्षेत्रीय घटक तृणमूल कांग्रेस और डीएमके के किले ध्वस्त हो गए, हालांकि केरल की जीत कांग्रेस के लिये उम्मीद की नई किरण लेकर आई है.

  • Related Posts

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    Election Results 2026 : बंगाल में अंतत: खेला हो ही गया. अभूतपूर्व परिणाम. ध्रुवीकरण के खेल में हिंदू वोटरों का पलड़ा भारी. एसआइआर का प्रभाव. तृणमूल के अतिवाद, उग्र कार्यशैली…

    Read more

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    West Bengal Election Result: नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का लक्ष्य पूरा हो चुका है, लेकिन इस बार बंगाल का मुख्यमंत्री कौन होगा. इस बारे में लंबे समय से…

    Read more

    NATIONAL

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ