Ro no D15139/23

हज़रत चांद शाह वली का उर्स पाक ; कुल शरीफ की फातिहा में मांगी देश में अमन और खुशहाली की दुआ , कव्वाली ने बांधा समा 

रायपुर। हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह तीन मजार का सालाना उर्स पाक इन दिनों धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स पाक की शुरूआत में शाही चादर संदल मजार से निकाला गया जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने पहुंचा जहा चादर पोशी की रस्म अदा कर दुआ खैर की गई । आस्ताने में मौलाना तौकीर जिया जामई ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि जिस स्थान पर खुदा की हम्द सना होती है वहां फरिश्ते आते हैं। खुदा की नजर अपने नेक बंदो पर हमेशा रहती है। इसलिए लोगो को नेक आमाल करना चाहिए जिससे दीन और दुनिया सवर जाए। वहीं शहर काजी मौलाना कारी इमरान ने कहा की इंसान को हमेशा सब्र करना चाहिए। गुनाह से बचना चाहिए। नेक अमल के साथ सभी से अच्छे खुलूस से पेश आना चाहिए। इसके लिए गुरु का सानिध्य भी होना जरूरी है जिससे सही दिशा में इंसान का विकास हो और वो बुरे कार्यों से बचा रहे।,आस्ताने में अब्बास कादरी ग्रुप ने शानदार नात पेश की।

असलम रायपुरी ने कव्वाली से समा बांधा ;

शहर के उभरते युवा कव्वाल असलम रायपुरी ने जब पुकारो मेरे मौला को पुकारो की बदल जाएगी किस्मत मेरी, तेरे इश्क में भूल चुका हूं खुद को नजर में कोई और सूरत बसती नहीं चांद शाह बाबा , मै बलहारी जाऊ चांद शाह बाबा के और नज़र उठायू तो आए नजर गरीब नवाज़ जैसी कवाली पेश की तो जायरीन देर रात तक उनके कलाम में खोए रहे । देर रात तक कव्वाली और खुदा रसूल की शान में उन्होंने कलाम पेश किए। कुल शरीफ की फातिहा में इमाम साहब ने आस्ताने में मौजूद जायरीनों के साथ, देश प्रदेश के लोगों की खुशहाली और तरक्की की दुआ की । उर्स पाक में सभी मजहबों के जायरीन अपनी आस्था के फूल चढ़ाने शिरकत कर रहे है मन्नत मांग रहे है । यहां लंगर तबरूक बांटा जा रहा है । दरूद कुरान खानी पेश की जा रही है। यह उर्स पाक कौमी एकता की मिसाल है । जहा बाबा सभी के लिए दुआ कर रहे है । यह उर्स रविवार तक चलेगा जहा सभी जायरीनों के लिए दस्तार बंदी की रस्म अदा की जाएगी।

  • Related Posts

    कसावाही में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन गंभीर : कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ग्रामीणों ने गर्मी में धान की फसल नहीं लेने का लिया संकल्प

      धमतरी, 09 मई 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आज प्रातः धमतरी विकासखंड के ग्राम कसावाही पहुंचे और गांव में पेयजल व्यवस्था तथा ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। इस…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में हितग्राहियों को मिले राशन कार्ड, चेहरे पर आई मुस्कान

      गांव के नजदीक मिला समाधान, महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” आमजन की…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप