
गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर पर उसके पड़ोसी जावेद खान ने बड़ा बयान दिया है. जावेद ने पुलिस..
असद के घर ढोल बजाकर मुनादी, बुलडोजर का अल्टीमेटम
प्रशासन की टीम ने खोड़ा के नवनीत विहार पहुंचकर एनकाउंटर में ढेर हो चुके असद के मकान पर नोटिस चिपका दिया है. लाउडस्पीकर और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे मोहल्ले में ऐलान किया गया कि यह संपत्ति अवैध कब्जे की जमीन पर बनी है. यदि 15 दिनों के भीतर खुद कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन का बुलडोजर चलना तय है. गाजियाबाद अथॉरिटी के अनुसार, यह पुरानी संपत्ति कागजों में अब भी असद के पिता के नाम ही पंजीकृत है.
कैबिनेट मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के द्वार
इस दुखद घड़ी में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को पूरी सुरक्षा, आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि अपराधियों या धमकाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ, मृतक सूर्या की मां और बहन ने भी इस एनकाउंटर को उचित ठहराते हुए बाकी बचे सभी साजिशकर्ताओं की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है.









