
जशपुरनगर 02 जून 2026/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर छ.ग. के अंतर्गत जिले के 3 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते है।
जिले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पत्थलगांव में कोपा, वेल्डर, विद्युतकार ट्रेड, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बगीचा में कोपा, मैकेनिक डीजल, आई.ओ.टी. टी तकनीशियन स्मार्ट हेल्थ केयर ट्रेड तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कांसाबेल में कोपा, सी.एच.एन.एम. ट्रेड में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी https://cgiti.admission.nic.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पत्थलगांव – 07762599462, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बगीचा – 9826974272, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कांसाबेल – 6260989653 पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।









