Ro no D15139/23

मुंगेली में उर्वरकों का भरपूर भंडारण, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद

*25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था*

रायपुर,02 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में रासायनिक उर्वरकों के भंडारण, वितरण और निगरानी की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले में वर्तमान में सहकारी, निजी एवं डबल लॉक केंद्रों सहित कुल 25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है। सहकारी क्षेत्र में अब तक 14 हजार 217 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरकों का भंडारण किया गया है, जिसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी एवं म्यूरेट ऑफ पोटॉश शामिल हैं। वहीं निजी क्षेत्र में 10 हजार 727 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त डबल लॉक केंद्रों में 04 हजार 208 मीट्रिक टन तथा निजी थोक विक्रेताओं के पास 01 हजार 213 मीट्रिक टन उर्वरक सुरक्षित रूप से उपलब्ध है।

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक 05 हजार 668 मीट्रिक टन तथा निजी विक्रेताओं के माध्यम से 06 हजार 829 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही जिले की 66 सहकारी समितियों में 12 हजार 412 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से धान एवं अरहर के बीज शामिल हैं। निजी क्षेत्र के 200 से अधिक केंद्रों में भी लगभग 01 हजार 50 क्विंटल बीज उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि जिले में रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा लगातार नई खेप भी पहुंच रही है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक प्रचार पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही खाद का क्रय करें। प्रशासन किसानों को निर्बाध रूप से खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ।

  • Related Posts

    नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दी दबिश, गांजा और अवैध शराब जप्त

    पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) स्वयं पहुंचे मौके पर, नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को दी कड़ी चेतावनी*   जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने अपनाया कड़ा रुख, कार्यों में लापरवाही बरतने पर हुई बड़ी कार्यवाही

    ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव श्री अतुल कुमार दिवाकर तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित*     *शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के लिए सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने की…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो नौलखा हार बनवा दूंगा, सोने से आराम सोने से सुकून, सोना सबसे बेहतर, यही है मजमून वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो नौलखा हार बनवा दूंगा, सोने से आराम सोने से सुकून, सोना सबसे बेहतर, यही है मजमून  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप

    नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- आखिर कर क्या रहे हैं आप

    MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन

    MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट

    बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट