Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षणरत युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण स्वस्थ युवा ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला

धमतरी, 4 जून 2026/ जिले के कोलियारी स्थित मधुरिमा गुरुकुल कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं एवं युवतियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षार्थियों के सामान्य स्वास्थ्य, रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन स्तर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की विस्तृत जांच कर उन्हें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान युवाओं को मौसमी बीमारियों से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि मधुरिमा गुरुकुल कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान में विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। प्रशिक्षण के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए थे । कलेक्टर का कहना था कि “कौशल विकास के साथ युवाओं का स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। स्वस्थ एवं सक्षम युवा ही जिले, राज्य और देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। प्रशिक्षण संस्थानों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार संभव हो पाता है। जिला प्रशासन युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दे रहा है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। स्वस्थ युवा ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला होते है ।
उन्होंने ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे प्रशिक्षणार्थियों को स्वस्थ वातावरण में बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक