Ro no D15139/23

लखपति दीदी की प्रेरक कहानीरू काष्ठकला शिल्पी इंदुमती ने बस्तर की कला को दिलाई नई पहचान सुशासन तिहार 2026 में साझा की सफलता की कहानी, बिहान समूह के सहयोग से बनीं आत्मनिर्भर

जगदलपुर 4 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के दौरान उलनार में आयोजित समाधान शिविर में बकावंड विकासखंड के ग्राम कोहकापाल की काष्ठकला शिल्पी श्रीमती इंदुमती राणा ने अपनी प्रेरणादायक सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे मेहनत, कौशल और शासन की योजनाओं के सहयोग से उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की और “लखपति दीदी” बनने का गौरव प्राप्त किया।

इंदुमती ने बताया कि उनके पति वर्षों से काष्ठकला के क्षेत्र में पारंगत शिल्पी हैं। पति की कला और समर्पण से प्रेरित होकर उन्होंने भी इस पारंपरिक शिल्प को सीखना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने लकड़ी पर बस्तर की पारंपरिक कला को उकेरने में दक्षता हासिल की और इसे अपने रोजगार का माध्यम बना लिया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित बिहान समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समूह के माध्यम से मिली सहायता ने उनके कार्य को नई गति दी, जिससे वे अपने उत्पादों का निर्माण बढ़ाने और बाजार तक पहुंच बनाने में सफल रहीं। इंदुमती ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए काष्ठकला उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उन्हें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिला। उन्होंने दिल्ली, भोपाल और रायपुर में आयोजित शिल्पकला प्रदर्शनियों के साथ-साथ देश के प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन आयोजनों में बस्तर की पारंपरिक काष्ठकला को सराहना मिली और उनके उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई।

आज इंदुमती न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और बिहान समूह के सहयोग ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि उचित अवसर, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं।सुशासन तिहार के मंच से साझा की गई इंदुमती की कहानी ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया और महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल प्रस्तुत की।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला