Ro no D15139/23

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा

*समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान*

रायपुर,28 जून 2026/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा और संबल का माध्यम बनकर उभर रहा है। समय पर पहचान, विशेषज्ञ उपचार और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से कार्यक्रम अनेक बच्चों को बेहतर और स्वस्थ जीवन प्रदान कर रहा है। इसी पहल के तहत बलरामपुर जिला के कटे होंठ (क्लेफ्ट लिप) की समस्या से जूझ रहे छह माह के मासूम आरुष कुमार यादव को नई जिंदगी की सौगात मिली है।

बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कर जन्मजात विकारों, बीमारियों, पोषण संबंधी कमियों एवं विकासात्मक समस्याओं की समय पर पहचान कर उन्हें उच्च संस्थानों में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

वाड्रफनगर विकासखंड के जनकपुर निवासी आरुष कुमार यादव जन्म से कटे होंठ की समस्या से पीड़ित था, जिससे उसे दूध पीने में कठिनाई होती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति महंगा उपचार कराने की अनुमति नहीं देती थी। ऐसे समय में आरबीएसके टीम ने नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान आरुष की पहचान की और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे रायपुर स्थित श्री मेडिसिन हॉस्पिटल में निःशुल्क उपचार के लिए भेजा गया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख और आरबीएसके टीम के समन्वय से आरुष का सफल क्लेफ्ट लिप ऑपरेशन किया गया। उपचार के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है और परिवार के चेहरे पर चिंता की जगह संतोष और खुशी दिखाई दे रही है।

आरुष के पिता श्री अखिलेश यादव ने भावुक होकर कहा कि शासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उनके बच्चे का इलाज संभव हो सका। उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं आरबीएसके टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिले उपचार ने उनके बेटे को नया जीवन और पूरे परिवार को नई उम्मीद दी है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह योजना ऐसे बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर न केवल उनके स्वास्थ्य में सुधार ला रही है, बल्कि परिवारों के जीवन में भी नई खुशियां और विश्वास का संचार कर रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान