Ro no D15139/23

बिस्तर पर सो रही थी दुधमुही बच्ची, मां गयी शौचालय, लौटी तो बच्ची थी गायब, फिर तालाब से मिला शव

Bengal News: ढाई माह की दुधमुही बच्ची को बिस्तर पर सुलाकर मां शौचालय चली गयी. थोड़ी देर बाद लौटी तो बच्ची गायब मिली. फिर खोजबीन हुई, तो पास के एक तालाब में बच्ची का शव मिला. घटना उत्तर 24 परगना के हासनाबाद थाना क्षेत्र के भेबिया ग्राम पंचायत के बोलदे पोता इलाके की है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम फिजा मंडल है. बच्ची के पिता ताजउद्दीन मंडल काम के सिलसिले में ओडिशा में रहते हैं. बच्ची की मां फिरोजा बीबी अपने बच्ची को लेकर उसके दादा-दादी के साथ रहती है.

तालाब में मिला बच्ची का शव

घटना रविवार रात की है. बच्ची के दादा-दादी अपने बड़े बेटे के घर गये थे. वह पास के इलाके में ही रहता है. इस बीच फिजा सो रही थी. उसकी मां ने अपनी बच्ची को घर के बरामदे में एक खाट पर बिस्तर लगाकर सुला दिया और फिर शौचालय चली गयी. बरामदे का गेट भी बंद था, पर ताला नहीं लगा था. जब बच्ची की मां शौचालय से कुछ देर बाद लौटी तो देखा कि बरामदे का गेट खुला है और बिस्तर पर बच्ची नहीं है. इसके बाद ही रोने-चिल्लाने लगी. आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गयी. खबर पाकर हासनाबाद थाने की पुलिस भी पहुंची. पुलिस व स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान घर के पास के ही एक तालाब में जब टार्च जलाकर देखा गया, तो सभी दंग रह गये. तालाब में बच्ची मिली. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मां ने लगाया बच्ची की हत्या का आरोप

मां फिरोजा बीबी का आरोप है कि बच्ची की किसी ने हत्या की है. योजनाबद्ध तरीके से हत्या हुई है. उन्होंने कहा, ‘अपने कलेजे के टुकड़े को खाना खिलाकर और बरामदे में बिस्तर पर सुलाकर शौचालय गयी थी, दरवाज़ा बंद था, लेकिन जब वापस आयी, तो देखा कि दरवाज़ा खुला है और मेरी बच्ची गायब थी. बाद में तालाब में शव मिला. कोई न कोई उसे जरूर ले गया होगा, लेकिन मुझे नहीं पता कौन किया है, मैं चाहती हूं कि मेरी बच्ची को मारने वालों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले.’ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. सोमवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

  • Related Posts

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    सीएम विजय ने कहा- मैं उनकी ओर से माफी मांगता हूं, जानें क्या हुआ तमिलनाडु विधानसभा में ऐसा

    तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार (17 अगस्त) को पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का बिना सम्मानजनक संबोधन के नाम लेने पर विवाद हो गया. एक मंत्री ने अपने बयान में करुणानिधि का…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल