Ro no D15139/23

अवैध खनिज कारोबार पर कसा शिकंजा, एक सप्ताह में 08 वाहन जब्त

खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स की सतत निगरानी, अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई*

रायपुर, 01 जुलाई 2026/ प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार सघन अभियान चलाया जा रहा है। खनिज विभाग, जिला प्रशासन तथा जिला स्तरीय टास्कफोर्स की संयुक्त टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

सूरजपुर जिले में विगत एक सप्ताह के दौरान अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त कुल 08 वाहनों को जब्त कर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिज अमले द्वारा 27 जून को रामानुजनगर क्षेत्र में जांच के दौरान गिट्टी से भरी एक हाईवा को जब्त किया गया, जिसे थाना रामानुजनगर में सुरक्षित रखा गया है।

इसके बाद 28 जून को तहसील सूरजपुर अंतर्गत ग्राम देवीपुर में खनिज बोल्डर परिवहन के दो मामलों तथा रूनियाडीह-नमदगिरी सीमा स्थित रेत घाट से अवैध रेत परिवहन के एक प्रकरण में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को पुलिस थाना सूरजपुर के सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में 30 जून को भैयाथान तहसील के ग्राम बड़सरा में अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस चौकी बसदेई में रखा गया। वहीं 01 जुलाई को ग्राम कुरूवा के पंडितपारा रेत घाट में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त दो टिपरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें थाना बिश्रामपुर में सुरक्षित रखा गया।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहे हैं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!