Ro no D15139/23

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर, 24 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री, वरिष्ठ राजनेता एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्री अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि श्री अरुण जेटली जी एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट विधिवेत्ता और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में श्री अरुण जेटली जी ने देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और वित्तीय व्यवस्था में व्यापक सुधारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वस्तु एवं सेवा कर (GST) जैसे ऐतिहासिक आर्थिक सुधार को लागू करने में उनके नेतृत्व और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

श्री ओपी चौधरी ने कहा कि श्री अरुण जेटली जी की नीति-निर्माण क्षमता, आर्थिक विषयों की गहरी समझ और राष्ट्र के प्रति समर्पण उन्हें विशिष्ट बनाता था। उनका सरल एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व तथा सार्वजनिक जीवन में उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि श्री अरुण जेटली जी के विचार, योगदान और राष्ट्रसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया