Ro no D15139/23

” कहानियों से रोशन एक खूबसूरत सुबह “

सरकारी प्राथमिक विद्यालय, अमलीडीह में कक्षा पहली से तीसरी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ एक खूबसूरत करने का सुश्री तोरल नारंग ने अपने कहानियों के पिटारे से कई कहानियां सुनाते हुए बच्चों को उन कहानियों के पात्र बना कर जीवंत कहानियों को बेहद रंगीन तरीके से प्रस्तुत किया ।

इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के द्वारा किया गया, जिसमें कुल 38 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नन्हीं-नन्हीं आँखों में बड़ी-बड़ी जिज्ञासाएँ थीं, चेहरों पर मासूम मुस्कान और हर कहानी के साथ बढ़ता हुआ उत्साह। कभी पूरा कमरा खिलखिलाहट से गूँज उठता कभी नन्हे हाथ तालियों से भर उठते और कभी बच्चे अपनी कल्पनाओं की खूबसूरत दुनिया में खो जाते।

इस अवसर पर अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ रायपुर

डॉ प्रीता लाल, डॉ नम्रता ध्रुव, डॉ आनंद मसीह प्राचार्य शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह,

डॉ नीता अन्टोनी प्राचार्य,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अमलीडीह, की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदीप गोविंद शितूत ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज कल एकल परिवार के कारण दादा दादी , नाना नानी का साया बच्चों को नहीं मिल पाता है माता पिता अपने कामों में व्यस्त रहते हैं ऐसी परिस्थिति में बच्चे मोबाइल से फ्रेंडशिप कर लेते हैं जब ये फ्रेंडशिप घनिष्ट हो जाती है तो बच्चों की मोबाइल देखने की आदत छुडाना कठिन हो जाता है इसके लिए माता पिता ने बच्चों को मोबाइल पर ऐसे एप दिखाने की आदत डालना चाहिए जिसमें बच्चे अच्छे अच्छे कहानियों को देखकर उससे शिक्षा ले सके या वे शैक्षणिक एप के माध्यम से भी कुछ सीख सके ।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर से श्री कृष्णा और नंदू भी उपस्थित रहे।

यह केवल एक कहानियों का सत्र ही नहीं था, यह बच्चों के साथ जुड़ने, उन्हें सुनने, उनकी कल्पनाओं को पंख देने और उनके भीतर कहानियों के प्रति प्रेम जगाने की एक छोटी सी कोशिश थी।

इन बच्चों ने एक बार फिर याद दिलाया कि खुशी और सपनों को महँगी चीज़ों की नहीं, बस थोड़े से प्यार, ध्यान, प्रोत्साहन और अपनापन की ज़रूरत होती है।

उनकी चमकती आँखों, खिलखिलाती मुस्कानों और मासूम उत्साह ने इस सत्र को एक सार्थक प्रयास बना दिया।

प्रदीप गोविंद शितूत

अध्यक्ष

रायपुर ब्राइट फाउंडेशन , रोटरी मैत्री ट्रस्ट , बाल समाज

सहायक प्रांतपाल ( 2026-27 )

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को चेयरमैन एल्युमिनी , ( 2025 – 26 )

सिटी को ऑर्डिनेटर रायपुर ( 2024 – 2025 )

अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ( 2023 – 24 )

सिटी को ऑर्डिनेटर रायपुर ( 2024 – 2025 )

सचिव

सौ. कुसुम ताई दाबके स्मृति पाठशाला प्रबंध समिति तात्यापारा रायपुर

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से सीमा को मिला आर्थिक संबल, बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान

    भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार, विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार*   रायपुर, 29 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और महिलाओं को आर्थिक रूप…

    Read more

    जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…बस्तर में राखी ने बदली ‘दुश्मनी’ की परिभाषा

    *25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी*   *महिला पुलिसकर्मियों ने भी बढ़ाया भाईचारे का हाथ* रायपुर 29 अगस्त 2026/ कलाई आगे बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध