मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल, 13 आदिवासी युवा कृषि, वनोपज संग्रहण के अध्ययन हेतु विदेश रवाना

उत्तर बस्तर कांकेर 09 मई 2023 :-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गत वर्ष अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम आमाकडा में अप्रैल माह में आयोजित “झलमलको लया-लयोर घोटूल रच्चा उत्सव“ के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा पर अमल किया जाकर गोटूल रच्चा समिति के 13 सदस्यों-परमानंद उईके, अधन सिंह सलाम, राजूराम उसेंडी, रामसिंह मरकाम, कंगलू राम कोमरा, सतीश टेकाम, मानिक लाल कोमरा, सुरेश कुमार मंडावी, जुगल राम मंडावी, खेमन कुमार उसेंडी, वीर सिंह मंडावी, अनिल कुमार दुग्गा और दिनेश कुमार दुग्गा को कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने इंडोनेशिया के लिए रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गत वर्ष 08 अप्रैल को अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम आमाकड़ा में आयोजित “झलमलको लया-लयोर घोटूल रच्चा उत्सव“ में पहुंचे थे। इस अवसर पर उनके द्वारा अंतागढ़ क्षेत्र के 14 युवाओं को कृषि एवं वनोपज के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के अध्ययन के लिए इंडोनेशिया के अध्ययन दौरे पर भेजने की घोषणा की गई थी। राज्य शासन के निर्देशानुसार गोटूल रच्चा समिति के 13 सदस्यों को आज जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा रवाना किया गया। राज्य शासन द्वारा समिति के 13 सदस्यों के साथ जिले के 2 अधिकारियों अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन (आई.ए.एस.) और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के व्याख्याता वाजिद खान को भी भेजा गया है । गोटूल रच्चा समिति के सभी सदस्यों को आज अंतागढ़ विधायक अनूप नाग और समिति की संरक्षक श्रीमती कांति नाग द्वारा शीतला माता मंदिर अंतागढ़ में पूजा अर्चना कर बस को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट रायपुर के लिए रवाना किया गया।

Related Posts

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने उच्च शिक्षा, पशुपालन और ग्रामोद्योग पर विशेष फोकस: मुख्यमंत्री श्री साय* *बजट में बड़ी वृद्धि के साथ प्रदेश में नवाचारों को बढ़ावा, हर वर्ग…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

*ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर श्री साव ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों दिए निर्देश* रायपुर. 19 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक तौर पर करना होगा कार्य – कलेक्टर

जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक तौर पर करना होगा कार्य – कलेक्टर

औद्योगिक नीति 2024-2030 अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं का लाभ ले उद्यमी : कलेक्टर

औद्योगिक नीति 2024-2030 अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं का लाभ ले उद्यमी : कलेक्टर