Ro no D15139/23

ए हेल्प योजनांतर्गत पशुसखियों का 17 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जगदलपुर, 16 जुलाई 2025/ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने और पशुधन से संबंधित गतिविधियों को मजबूत करने के लिए 17 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन के मुख्य आतिथ्य में कुम्हरावंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को किया गया।

मुख्य अतिथि श्री प्रतीक जैन ने इस अवसर पर कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं पशुपालन से संबंधित तकनीकी जानकारी जैसे पशु स्वास्थ्य, उनके उचित रख-रखाव, पोषण प्रबंधन, पशुओं के विभिन्न बीमारी एवं समाधान के बारे में कुशल होकर अपने क्षेत्र के पशुपालकों के हित में कार्य करते हुये अपने आय में भी वृद्धि कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पशु सेवाएं बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक डॉ. डी.के. नेताम  ने 17 दिवसीय प्रशिक्षण अनुसूची के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को बताया। डॉ. नेताम ने बताया कि पशुसखियों को पशुपालन में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से कुशल बनाया जाएगा, जिससे वे ग्रामीण स्तर पर बेहतर पशुपालन, टीकाकरण, बीमारी इलाज, कृत्रिम गर्भाधान इत्यादि में आत्मनिर्भर रूप में पशुओं का इलाज सकेंगे, इसके लिए पशुसखियों को प्रयोगिक एवं भ्रमण के माध्यम से कुशल बनाया जाएगा
केंद्र के प्रमुख डॉ. संतोष नाग ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और ग्रामीण विकास मंत्रालय सरकार के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम पशुधन उत्पादन के स्वास्थ्य और विस्तार एवं संबंध में पशुसखियों को संक्षिप्त जानकारी दी। प्रशिक्षण अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 27 पशुसखियों को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से पंजीकृत कर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनका चयन जिला पंचायत बस्तर के मार्गदर्शन में बस्तर जिले के सभी 7 विकासखण्ड को सम्मिलित करते हुए किया गया है।
शुभारंभ कार्यक्रम में 27 पशुसखियों सहित, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राहुल साहू, इंजीनियर श्री कमल ध्रुव, श्री दुष्यंत पाण्डेय, श्री दिनेश ध्रुव, पशुपालन विभाग से डॉ. आलोक भार्गव, डॉ योगेश देवांगन, डॉ. शेफाली मेश्राम,  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. नवीन साहू एवं श्री राजकुमार देवांगन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत