Ro no D15139/23

बस्तर में छात्रहित में बड़ा फैसला कलेक्टर के निर्देश पर अपार आईडी बनाने की मुहिम तेज चिह्नित स्कूलों में प्रशासनिक अधिकारियों को मिली 9 फरवरी तक की डेडलाइन

जगदलपुर 04 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY बस्तर जिले में स्कूली छात्रों की अपार आईडी बनाने के कार्य को अब सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। समग्र शिक्षा, जिला परियोजना कार्यालय द्वारा जारी ताजा निर्देशों के अनुसार, जिला प्रशासन ने इस कार्य को मिशन मोड में पूरा करने का बीड़ा उठाया है। 3 फरवरी को कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में संपन्न हुई एक अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के चिन्हित स्कूलों में लंबित अपार आईडी का कार्य हर हाल में आगामी 9 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रतीक जैन भी उपस्थित थे। इस अभियान की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब यह कार्य केवल शिक्षा विभाग तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि एसडीएम और तहसीलदार जैसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी सीधे तौर पर इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत, प्रत्येक विकासखंड के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड स्रोत समन्वयक को अपने क्षेत्र के दो-दो स्कूलों की निगरानी का जिम्मा दिया गया है। प्रशासन का विशेष फोकस उन विद्यालयों पर है जहाँ अपार आईडी बनाने का काम बड़ी संख्या में लंबित है। उदाहरण के तौर पर बकावंड ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद स्कूल करपावंड, जगदलपुर के धरमपुरा के साथ बस्तर, दरभा, लोहंडीगुड़ा और तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों को भी इस विशेष अभियान में शामिल किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामित अधिकारी न केवल कार्यों की निगरानी करेंगे, बल्कि स्कूलों में आईडी निर्माण के दौरान आ रही समस्त तकनीकी समस्याओं का परीक्षण करते हुए उनका समाधान भी सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्य में जुट जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण में कोई बाधा न आए।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!