Ro no D15139/23

बस्तर के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम

संयुक्त राष्ट्र की डेलिगेट  किर्सी करेंगी धुड़मारास का भ्रमण

जगदलपुर, 17 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित ग्राम धुड़मारास जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड कंसल्टिंग की संस्थापक एवं सीईओ सुश्री किर्सी ह्यवैरिनेन आगामी 23 से 28 फरवरी 2026 तक बस्तर के प्रवास पर रहेंगी। इस महत्वपूर्ण यात्रा का मुख्य उद्देश्य धुड़मारास और उसके आसपास के क्षेत्रों में ऑन-साइट मेंटरशिप और योजना कार्य के माध्यम से स्थानीय पर्यटन को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करना है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन बस्तर के समन्वय से आयोजित इस भ्रमण के दौरान सुश्री किर्सी स्थानीय हितधारकों, ग्रामीणों और हस्तशिल्पियों के साथ सीधा संवाद कर पर्यटन के नए अवसरों की पहचान करेंगी।
सुश्री किर्सी का छह दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत 23 फरवरी को जगदलपुर आगमन और विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के भ्रमण के साथ होगी। इस दौरान वे धुड़मारास में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंगी और धुर्वा डेरा होमस्टे के माध्यम से स्थानीय जीवनशैली व खान-पान का अनुभव करेंगी। उनके इस प्रवास में बाँस हस्तशिल्प कारीगरों के साथ तकनीकी चर्चा, कोटमसर गुफा और तीरथगढ़ जलप्रपात का भ्रमण तथा कायकिंग व राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का तकनीकी अवलोकन भी शामिल है। विशेष रूप से वे स्थानीय समुदायों को यूनाइटेड नेशंस बेस्ट टूरिज्म विलेज अपग्रेड प्रोग्राम के बारे में जानकारी देंगी और सतत ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पर्यटन ढांचे पर अपनी विशेषज्ञ राय साझा करेंगी। यह दौरा न केवल बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने पेश करने का जरिया बनेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया