Ro no D15139/23

वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने 24 एवं 25 जून को लगेगा शिविर

धमतरी, 18 जून 2026/सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारत सरकारी राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा, छड़ी सीट, व्हील चेयर कमोड सहित, सिलिकॉन फोम तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाईकल कॉलर, किट इत्यादि उपकरण तथा दिव्यांगजनों को एडिप योजना के तहत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण अंतर्गत ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर, मोटराईज्ड ट्रायसाइकिल, बैशाखी, वॉकर, श्रवण यंत्र, एमआर कीट, दृष्टि बाधितों से संबंधित उपकरण प्रदाय करने के लिए 24 एवं 25 जून को पंजीयन/चिन्हांकन शिविर जिला प्रशासन एवं आसरा सेंटर (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण, एल्मिको अधिकृत सेल्स एवं रिपेयर एजेंसी) धमतरी द्वारा आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आयुक्त, नगरनिगम धमतरी सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मापन/सहायक उपकरण वितरण शिविर में अपने क्षेत्र अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेज (मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति) के साथ उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।
समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को जनपद पंचायत नगरी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनपद पंचायत नगरी, जनपद पंचायत मगरलोड, नगर पंचायत नगरी और नगर पंचायत मगरलोड के हितग्राही शामिल हो सकते हैं। इसी तरह 25 जून को जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र धमतरी (शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय परिसर, कलेक्ट्रेट के पीछे सिविल कोर्ट के पास) शिविर लगेगा। इसमें जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, नगरनिगम धमतरी, नगरपालिका कुरूद, नगर पंचायत आमदी और नगर पंचायत भखारा के हितग्राही शामिल हो सकते हैं।
*वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक दस्तावेज-*

. 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु
. बीपीएल राशन कार्ड अथवा राज्य की वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति के प्रमाण पत्र या 15 हजार रूपये प्रतिमाह से कम आय का प्रमाण पत्र
. आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड
. फोटो 01 नग

*दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक दस्तावेज-*

.

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें