Ro no D15139/23

जिले में मनरेगा अंतर्गत संचालित नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन करने पहुंचा 7 राज्यों का प्रतिनिधिमंडल

राजनांदगांव 27 सितम्बर 2025। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत जिले में संचालित नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन करने आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान एवं महाराष्ट्र कुल 7 राज्यों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जिले के दौरे पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत अंजोरा, बरगा एवं फरहद का भ्रमण किया। ग्राम पंचायत अंजोरा में प्लांटेशन कार्य, मिनी परकोलेशन टैंक, डबरी निर्माण कार्य एवं मल्टी एक्टिविटी सेंटर में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत बरगा में मिनी परकोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल, प्लांटेशन कार्य, सैंड फिल्टर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं सामुदायिक सोख्ता गढ्डा सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत फरहद में परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल, नलकूप खनन एवं हैंडपंप का निरीक्षण किया गया। दल के सदस्यों ने इन सभी कार्यों को देखकर सराहना की और इस प्रयास को अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि इनसे न केवल ग्रामीण स्तर पर जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन हो रहा है, बल्कि ग्रामीण समुदायों के सतत विकास एवं जीवन स्तर को भी मजबूती मिल रही है। निरीक्षण में एसआईआरडी एवं राज्य कार्यालय के अधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल