Ro no D15139/23

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ कृमुख्यमंत्री श्री साय

राखी के धागे में विश्वास, बहनों के साथ ‘विष्णु भैया’ का संकल्प
केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास का दिया वचन
विष्णु भैया’ ने बहनों के बीच केरसई को दी विकास की नई सौगातें
घासी मुंडा में नया प्राथमिक शाला भवन, केरसई में मिनी स्टेडियम और तालाब सौंदर्यीकरण सहित कई विकास कार्यों की घोषणा

जशपुरनगर 27 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन अवसर पर फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम आत्मीयता, स्नेह और सम्मान से परिपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहुंचने पर क्षेत्र की बहनों ने उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बहनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी बातें सुनीं और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बहनों के स्नेह से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। उन्होंने बहनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनका फर्ज है कि क्षेत्र की जनता का सर हर जगह ऊंचा रहे और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की माताओं-बहनों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। बहनें जब भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं तो भाई उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा देता है। उन्होंने कहा कि मेरा फर्ज है कि आपका सर हर जगह ऊंचा रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घासीमुंडा में जर्जर प्राथमिक शाला के स्थान पर नया भवन, केरसई तालाब का सौंदर्यीकरण, केरसई में मिनी स्टेडियम, केरसई एवं घासीमुड़ा के बजरंग बली मंदिरों का जीर्णाेद्धार, मुख्य मार्ग से अरुण के घर तक सीसी सड़क, ग्राम पंचायत कोहपानी के गढ़वामुड़ा यादव बस्ती में सामुदायिक भवन, घासीमुड़ा में सामुदायिक भवन तथा ग्राम ऊपरकछार में महतारी सदन बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने केरसई में लगभग 84.69 लाख रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गांवों में सड़क, पुलिया, भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 13 लाख 85 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 68 लाख बहनों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, सिलाई -कढ़ाई सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों में कर रही हैं। उन्होंने ड्रोन दीदियों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं आधुनिक तकनीक से जुड़कर भी आय अर्जित कर रही हैं। जशपुर जिले की बहनों को 50 ई-रिक्शा प्रदान किए जाने से उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों के पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से विकास का रास्ता खुला है। जिन क्षेत्रों में पहले विकास कार्य बाधित होते थे, वहां अब बिजली, पानी, सड़क, राशन और दूरसंचार जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता अपनी समस्याओं की शिकायत सीधे दर्ज करा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में सौर पैनल लगवाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जशपुर में मेडिकल कॉलेज सहित एमसीएच यूनिट, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग और स्वास्थ्य शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
‘विष्णु भैया’ के रूप में मिला बहनों का स्नेह-
विधायक श्रीमती गोमती साय ने केरसईवासियों और क्षेत्र की बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय पूरे प्रदेश की बहनों के ‘विष्णु भैया’ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर बहनों के बीच राखी बंधवाने पहुंचे हैं, यह उनके आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता है।
हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित –
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिका आयुषी को पासबुक प्रदान की। साथ ही स्वामित्व योजना के तहत कौशल्या पैंकरा, कमला बाई, लालो, ज्योति बाई और सुमेत्रा खैरवार को आवासीय पट्टे वितरित किए। वहीं सरस्वती स्व-सहायता समूह को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

    धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव*   रायपुर, 27 अगस्त 2026/समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री…

    Read more

    स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : राजेश अग्रवाल

    *पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*   रायपुर, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक