Ro no D15139/23

राजामौली की ‘वाराणसी’ के टीजर में दिखी रामायण की झलक, खुशी से झूमे फैंस

इंटरटेनमेंट डेस्क । फिल्ममेकर एस.एस.राजामौली एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. शनिवार के दिन उनकी अगली फिल्म, जिसका टाइटल ‘वाराणसी’ है, उसकी एक झलक हैदराबाद में दिखाई गई. वहां फैंस हजारों की संख्या में पहुंचे. टीजर देखकर हर कोई इसकी तारीफ करता रह गया. राजामौली ने जो ब्रह्मांड अपनी फिल्म के लिए बनाया है, वो देखने में हैरतअंगेज लगा.
‘वाराणसी’ में रामायण की झलक देख क्या बोले फैंस?
सोशल मीडिया पर राजामौली की ‘वाराणसी’ के टीजर ने धूम मचाई. हर किसी की जुबान पर सिर्फ इस फिल्म की तारीफ सुनाई और दिखाई दे रही है. फैंस इस साढ़े तीन मिनट के टीजर को देखकर अभी से फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘वाराणसी’ के टीजर के स्क्रीनशॉट्स वायरल हैं. हर कोई राजामौली के विजन पर फिदा हो गया है. उनका मानना है कि जिस तरह से डायरेक्टर अपनी फिल्म को बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे, वो इंडियन सिनेमा को पूरी तरह बदलकर रख देगा.
राजामौली की फिल्म का एपिक टीजर रिलीज, बैल पर सवार महेश बाबू की धमाकेदार एंट्री
टीजर में रामायण की भी झलक दिखाई देती है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा मोमेंट है. राजामौली की ‘वाराणसी’ में रामायण का एक चैप्टर भी नजर आएगा. इस बात से फैंस बेहद खुश हैं. कई यूजर्स लिख रहे हैं कि वो महेश बाबू को भगवान राम के अवतार में देखने के लिए बेताब हैं. एक यूजर ने टीजर देखकर राजामौली के लिए लिखा, ‘मैं महेश बाबू को भगवान राम या कृष्ण की भूमिका निभाते देखना चाहता था. आखिरकार राजामौली ने ये कर दिखाया. भगवान राम के किरदार में सुपरस्टार महेश बाबू.’
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये फिल्म ‘वाराणसी’ ग्लोबल ऑडियंस के लिए इंडियन सिनेमा की तरफ से सबसे शानदार प्रेजेंटेशन होगी. कुछ फैंस ने फिल्म के टीजर में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स की भी तारीफ की. सोशल मीडिया पर चारों तरफ #वाराणसी ट्रेंड कर रहा है. लोग अब बस इस इंतजार में हैं कि आखिर कब ये फिल्म रिलीज होगी और वो इसे बड़े पर्दे पर देख पाएंगे.
‘वाराणसी’ में दिखेगी रामायण की गाथा
हैदराबाद में इवेंट के दौरान राजामौली ने बताया था कि उनकी फिल्म ‘वाराणसी’ में रामायण का एक अहम चैप्टर नजर आएगा, जिसकी झलक हमें टीजर में भी नजर आई थी. डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म में महेश बाबू भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे. उनकी फिल्म एक ऐसे किरदार ‘रुद्र’ की कहानी दिखाएगी, जो हर जगह और समय में घूमता नजर आएगा.
उनकी फिल्म 512CE से लेकर 2027CE के समय को दिखाएगी. फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. ये फिल्म साल 2027 में मार्च या अप्रैल के महीने में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!