Ro no D15139/23

ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु महिला कृषकों का दल जशपुर से रायपुर रवाना मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी महिला किसानों के सशक्तिकरण की ओर नया कदम रू ड्रोन दीदी अभियान

 

जशपुरनगर 20 जून 2026/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित ड्रोन दीदी अभियान के अंतर्गत महिला कृषकों के 5 सदस्यीय एक दल ड्रोन पायलट प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जशपुर से रायपुर रवाना हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कुनकुरी कृषि महाविद्यालय से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ड्रोन तकनीक कृषि क्षेत्र में नई क्रांति का माध्यम बन रही है। इसके माध्यम से फसलों पर उर्वरक एवं कीटनाशकों का छिड़काव कम समय में अधिक प्रभावी और सटीक ढंग से किया जा सकता है। इससे समय, श्रम और लागत की बचत होने के साथ-साथ कृषि उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिला कृषकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार कृषि को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक खेती-किसानी को अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी और लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ड्रोन दीदी अभियान महिलाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की नई राह भी प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रशिक्षित महिला किसान भविष्य में अपने गांवों और क्षेत्रों में अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित करेंगी। इससे खेती की लागत कम होगी, उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना ग्रामीण विकास और विकसित कृषि की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती।
महिलाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण और स्वरोजगार का अवसर –
ड्रोन दीदी अभियान के तहत महिला किसानों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इससे वे कृषि कार्यों में दक्ष बनने के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त कर सकेंगी। प्रशिक्षण के दौरान महिला कृषकों को ड्रोन संचालन, रखरखाव, सुरक्षा मानकों तथा कृषि कार्यों में ड्रोन के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद ये महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य किसानों को भी तकनीक आधारित खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। इससे कृषि में आधुनिक तकनीकों के प्रसार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार आधारित खेती को नई दिशा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि ड्रोन दीदी अभियान महिला सशक्तिकरण, आधुनिक कृषि और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान ‘तकनीक से सशक्त महिला, समृद्ध किसान और विकसित कृषि’ के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, वरिष्ठ नागरिक श्री आलोक ठाकुर, श्री भरत सिंह, श्री सुनील गुप्ता, श्री कृष्ण कुमार राय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप संचालक कृषि श्री एमआर भगत सहित बड़ी संख्या में कृषक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  रोहित व्यास ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर सहित कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण अधिकारी-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!