Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 हेतु रायपुर जिले के युवा कलाकारों का दल रवाना

कलेक्टर ने शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया
जिले से लगभग 110 युवा कलाकार इस महोत्सव में भाग ले रहें

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन बिलासपुर में 23 से 25 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला स्तर पर रायपुर के चयनित युवा कलाकारों के दल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज हरी झंडी दिखाकर रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना किया।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के युवा कलाकार लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉक बैंड सहित कुल 14 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रायपुर जिले से लगभग 110 युवा कलाकार इस महोत्सव में भाग ले रहे हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी कला, सृजनशीलता एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि रायपुर जिले के युवा कलाकार राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को आगामी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसका आयोजन 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री प्रवेश जोशी भी उपस्थित थे। दल के साथ नोडल अधिकारी श्री संतोष चंद्राकर एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री रमेश ठाकुर भी बिलासपुर के लिए रवाना हुए।

  • Related Posts

    हज 2026 की तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी-मिर्ज़ा एजाज बेग

    *रायपुर 26 मार्च (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार