Ro no D15139/23

बस्तर में रोजगार के द्वारा 15-16 फरवरी को जगदलपुर में लगेगा विशाल रोजगार मेला नियोक्ताओं से 8 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर 04 फरवरी 2026/ बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आगामी 15 एवं 16 फरवरी को एक विशाल संभाग स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य निजी क्षेत्र की कंपनियों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक मंच पर लाना है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर ने निजी क्षेत्र की ऐसी सभी संस्थाओं और नियोक्ताओं को इस मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया है, जो अपनी संस्था में रिक्त पदों की पूर्ति करना चाहते हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह मेला नियोजकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इस मेले में भाग लेने और अपनी रिक्तियों को भरने के इच्छुक नियोजकों को रिक्त पदों की अधिसूचना निर्धारित प्रपत्र में भरकर आगामी 08 फरवरी तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। सुविधा की दृष्टि से विभाग ने आवेदन के कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। नियोक्ता अपनी जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर में व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक द्वारा भेज सकते हैं। इसके अलावा, डिजिटल माध्यम से ई-मेल आईडी  ddirempl@gmail.com  या विभागीय पोर्टल  erojgar.cg.gov.in  के जरिए भी आवेदन प्रेषित किए जा सकते हैं।
रोजगार विभाग के उप संचालक   जय प्रकाश कौशिक ने बताया कि उक्त प्रस्तावित रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक निजी क्षेत्र के नियोजकों का पंजीयन होना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया हेतु संस्था को कुछ आवश्यक जानकारियां साझा करनी होंगी, जिनमें संस्था प्रमुख का नाम, जीएसटी नंबर या फर्म पंजीयन, पैन नंबर अथवा टेन नंबर, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी शामिल हैं। सभी नियोक्ताओं से समय सीमा के भीतर जानकारी प्रेषित करने की अपील की गई है ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

    *केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेश के पांचों संभागों से 540 खिलाड़ी होंगे शामिल*   रायपुर, 17 अगस्त 2026। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान