Ro no D15139/23

वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत सियान सदन में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 30 मई को

कोरबा 22 मई 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत 30 मई को सियान सदन कोरबा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों तथा पेंशनर्स का विशेषज्ञ चिकित्सकों (मेडिसिन, नेत्र, नाक, कान, गला रोग, अस्थि रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, मानसिक रोग विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सक) के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं गुणवत्ता पूर्ण उपचार प्रदान किया जायेगा। निःशुल्क दवाएं जायेगी तथा स्वस्थ्य जीवन शैला, व्यायाम, योग के संबंध में विशेषज्ञ सलाह दी जायेगी। आवश्यकता पड़ने पर सहायक उपकरण जैसे वाकर, स्टीक, हियरिंग एड, व्हील चेयर समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरित किये जायेंगे इस स्वास्थ्य शिविर में वय वंदन कार्ड, आभा आईडी भी बनाया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 01 मई से 31 मई तक राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत नगरपालिक निगम, पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग, तथा आयुष विभाग के सहयोग से जिले के शहरी तथा ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न तिथियों विभिन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के वयोवृद्ध व्यक्तियों का शत प्रतिशत स्क्रीनिंग कर बिमारियों या परेशानियों को चिन्हित कर उपचार तथा सहायक उपकरण प्रदान किया गया है। जांच में विभिन्न बिमारियों से ग्रस्त मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया एवं उन्हें  निःशुल्क दवाईयॉं दी गई। डॉ.केशरी ने बताया कि वृद्धावस्था जीवन की एक कठिन अवस्था होता है। सामान्य रूप से 60 वर्ष के बाद शारीरिक शक्ति कम होने लगती है। रोगग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें आंखों की रोशनी कम होना, सुनाई कम देना, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, आंख कमजोर होना, नाक, कान, गला से संबंधित परेशानी, गठिया, हृदय रोग, पार्किंसन्स, मनोभ्रम जैसी बिमारी शामिल है। इसके बचाव के लिए बुजुर्गों को योग प्राणायाम व उचित खानपान सहित नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच जरूरी होता है।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार