Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा को देखने पहुंच रहे है बड़ी संख्या में लोग

*जनसम्पर्क स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र*

रायपुर, 02 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किए जा रहे राज्योत्सव 2025 में जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी ने दर्शकों को लुभा रही है। प्रदर्शनी का मुख्य फोकस छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर केंद्रित है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

छाया चित्र प्रदर्शनी में एलईडी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे महतारी वंदन, नियद नेल्ला नार, कृषक उन्नति योजना, पीएम आवास, पीएम सूर्य घर, जल जीवन मिशन, पंडित दीनदयाल उपध्याय भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना के साथ ही राज्य में सड़क, बिजली, सिंचाई तथा रेल नेटवर्क आदि क्षेत्रों में हो रहे उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के अनेक वाद्य यंत्रों को भी प्रदर्शित किया गया हैं। इसे भी लोग बड़ी उत्सुकता से देख रहे है। इसके अलावा यहां आने वाले लोगों को स्टॉल पर विभिन्न प्रकाशन सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिसमें उदित छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ बजट 2025-26, हम सबके राम, जनादेश रिपोर्ट, जशपुर हिंदी, दंतेवाड़ा हिंदी, वंडर्स ऑफ दंतेवाड़ा, जनमन, अद्भुत अतुल्य दंतेवाड़ा, अद्भुत जशपुर जैसी लघु पत्रिकाएं और पॉम्पलेटस शामिल हैं। इन सामग्रियों में राज्य की प्रमुख योजनाओं, बजट प्रावधानों और स्थानीय विकास की कहानियां समेटी गई हैं।

छाया चित्र प्रदर्शनी के संबंध में लोगों ने कहा कि राज्य की प्रगति को नजदीक से समझने का बेहतरीन माध्यम हैं। यह राज्य सरकार की पारदर्शिता और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का बढ़िया प्रयास है। साथ ही यह प्रदर्शनी राज्य की विकास गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। यहां वितरित किए जा रहे विभिन्न प्रकाशन प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक हैं।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…