Ro no D15139/23

सरगुजा वन मंडल में 300 वन प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित वन संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता एवं स्थानीय सहभागिता पर दिया गया विशेष जोर

नव वर्ष के अवसर पर वन मंत्री   केदार कश्यप एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक के मार्गदर्शन में  02 जनवरी 2026 को सरगुजा वन मंडल अंतर्गत 300 वन प्रबंधन समितियों (जॉइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय समुदायों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान वन एवं वन्यजीव अपराधों में कमी लाने के प्रभावी उपायों, वनाग्नि की रोकथाम, अतिक्रमण पर नियंत्रण एवं वन संपदा के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही मानवदृहाथी संघर्ष प्रबंधन तथा हाथियों एवं अन्य वन्यजीवों के व्यवहार से संबंधित आवश्यक वैज्ञानिक जानकारी भी साझा की गई। इको-पर्यटन के विकास एवं संरक्षण पर विशेष बल देते हुए स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार सृजन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही वन विभाग द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों, गौण वन उपज के सतत संग्रहण, वन संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, पर्यावरणीय स्वच्छता तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसे विषयों को भी प्रमुखता से रखा गया। वन प्रबंधन समितियाँ सहभागी वन प्रबंधन की एक सशक्त कड़ी हैं, जिनके माध्यम से वन संरक्षण, संसाधनों का सतत उपयोग एवं ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिलती है, जिससे वन प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं दीर्घकालिक बनाया जा सके।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन