Ro no D15139/23

कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मेडिकल कॉलेज के स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने करें पहल- कमिश्नर श्री डोमन सिंह

जगदलपुर, 09 जुलाई 2025/ कमिश्नर एवं पदेन अध्यक्ष स्वशासी समिति स्वर्गीय श्री बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक बुधवार को महाविद्यालय के कांफ्रेस कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कमिश्नर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने पर बल देते हुए कहा कि बस्तर अंचल के जनता की चिकित्सा जरूरतों को ध्यान रखकर उन्हें संवेदनशीलता के साथ उपचार सुविधाएं प्रदान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के बायो मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण करें साथ ही मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कचरा प्रबंधन हेतु नगर निगम के जरिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने अग्नि शमन और सुरक्षा हेतु समय-समय पर  कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलवाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न एजेंडा पर चर्चा किया गया, साथ ही गत स्वशासी समिति की बैठक में हुई निर्णयों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा किया गया और किलकारी योजनांतर्गत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जल्द से जल्द झूला घर प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु शासकीय भूमि का शीघ्र चिन्हाकन किए जाने कहा गया।

बैठक के दौरान कमिश्नर ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता के लिए अन्य चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। बैठक में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आय के स्रोत में वृद्धि के लिए मेडिकल कॉलेज कैम्पस में संचालित पंजाब नेशनल बैंक भवन तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के दुकानों का किराया नियमानुसार भाड़ा नियंत्रण अधिकारी के माध्यम से निर्धारित किए जाने कहा गया। बैठक में रेडियोलॉजी विभाग में सोनोग्राफी मशीन, अस्थि रोग विभाग हेतु आवश्यक सी-वार्म मशीन तथा ब्लड बैंक के लिए वाहन क्रय करने हेतु शासन स्तर से अनुमोदन प्राप्त किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही नेत्र रोग विभाग में नवीन ऑपरेशन थियेटर विकसित करने, आपातकालीन चिकित्सालय में पार्किंग शेड निर्माण तथा तोकापाल छात्रावास में शौचालय का मरम्मत करवाने का अनुमोदन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री प्रवीण वर्मा सहित अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज एवं सदस्य सचिव डॉ. प्रदीप बेक, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डॉ. अनुरूप साहू सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकगण तथा स्वशासी समिति के सदस्य अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!