Ro no D15139/23

2% महंगाई राहत (डीआर) के आदेश में विलंब के विरोध में 5 अगस्त को प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टरों को सौंपा जाएगा ज्ञापन

रायपुर, 4 अगस्त 2026।

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने राज्य के सभी पेंशनरों से आह्वान किया है कि केंद्र सरकार द्वारा जनवरी 2026 से स्वीकृत 2% महंगाई राहत (डीआर) का लाभ छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को अब तक एरियर सहित प्रदान नहीं किए जाने के विरोध में बुधवार, 5 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

महासंघ के प्रांताध्यक्ष श्री वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि केंद्र सरकार अपने पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2% महंगाई राहत का लाभ पहले ही दे चुकी है, जबकि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभी तक इस संबंध में आदेश जारी नहीं किया गया है। इससे राज्य के लाखों पेंशनरों में निराशा और असंतोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के बीच महंगाई राहत संबंधी सहमति की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसलिए अब जनवरी 2026 से देय 2% महंगाई राहत का आदेश एरियर सहित जारी करने में कोई प्रशासनिक बाधा शेष नहीं है। ऐसे में आदेश जारी करने में हो रही देरी उचित नहीं है।

महासंघ की एक सूत्रीय मांग है कि जनवरी 2026 से देय 2% महंगाई राहत (डीआर) का आदेश तत्काल एरियर सहित जारी कर उसका शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री टी पी सिंह ने प्रदेश के सभी जिला, तहसील एवं विकासखंड इकाइयों के पदाधिकारियों एवं पेंशनरों से अपील की है कि वे 5 अगस्त को आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पेंशनरों की इस न्यायोचित मांग को सशक्त रूप से शासन तक पहुँचाएं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल