Ro no D15139/23

जिला जेल जशपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू,  कलेक्टर  रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  लाल उमेन्द सिंह ने आज जिला जेल जशपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर के विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, जेल अस्पताल, पाकशाला (रसोईघर), वालगार्ड एवं बैरकों का निरीक्षण किया गया। बंदियों के भोजन, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया, जिसमें किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान कुछ बंदियों द्वारा अपने-अपने प्रकरणों से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु न्यायाधीशों के समक्ष निवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जेल अधीक्षक द्वारा जेल संचालन में आ रही समस्याओं एवं कमियों की जानकारी भी अधिकारियों को दी गई, जिस पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में बंद कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जेल परिसर की स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, पेयजल व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कु. सुमन सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  श्वेता बघेल, अपर कलेक्टर  प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेश पाटनवार, जेल अधीक्षक  श्याम लाल, उप पुलिस अधीक्षक  राकेश पाटनवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास केंद्र…

    Read more

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

      टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के चलते वेट कैटेगरी बदलना बड़ी चुनौती रायपुर, 26 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार