Ro no D15139/23

सरकार के 12 वर्ष: धमतरी में विकास गाथा को प्रदर्शित करेगी तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी

 

*16 से 18 जून तक धमतरी बनेगा विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों का साक्षी*

*केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं का संगम, धमतरी में लगेगी भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी*

*विकसित भारत की झलक दिखाएगी तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी*

धमतरी, 15 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थानीय बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उनसे आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को जनसामान्य तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों को आकर्षक एवं रंगीन छायाचित्रों, आंकड़ों, ग्राफिक्स तथा सूचना पटलों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या, योजनाओं से प्राप्त लाभ, विकास कार्यों की प्रगति तथा समाज के विभिन्न वर्गों पर पड़े सकारात्मक प्रभाव को तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रदर्शनी में लखपति दीदी, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत संकल्प, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना सहित केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक सफलता गाथाओं को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम को जनसरोकारों से जोड़ने तथा अधिक आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य तथा कला जत्था के माध्यम से योजनाओं का जनजागरूकता आधारित प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। संगीत और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से शासन की योजनाओं का संदेश सहज एवं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित विशाल एलईडी स्क्रीन पर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा जनकल्याणकारी पहलों पर आधारित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सक्सेस स्टोरी और प्रेरणादायी अनुभवों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे नागरिक योजनाओं के वास्तविक प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें।
इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ और प्रचार सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों तथा आमजनों से योजनाओं के संबंध में उनकी प्रतिक्रियाएं एवं सुझाव भी प्राप्त किए जाएंगे। जनसंपर्क विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा इस जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बनें।

  • Related Posts

    विश्व हिंदू परिषद ने किया सदबुद्धि हवन, पप्पू यादव पर भड़के महंत वेदप्रकाश कहा रावण जैसे नास होगा

        भगवान श्री राम और भगवा विरोधियों के विरोध में बजरंग दल का सतबुद्धि हवन व आक्रोश प्रदर्शन* *हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर…

    Read more

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन