Ro no D15139/23

सर्पदंश, पानी में डूबने से मृत्यु होने से 07 मृतकों के परिवार के निकटतम व्यक्ति/वारिसों को कुल 28 लाख रूपयों की सहायता राशि स्वीकृत

कलेक्टर कोरबा के निर्देश पर अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा, पाली एवं पोंड़ीउपरोड़ा की अनुशंसा पर सर्पदंश, पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण 07 मृतकों के परिवार के निकटतम व्यक्ति/वारिसों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये के मान से कुल 28 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जारी आदेश के अनुसार सर्पदंश से  30 अगस्त 2024 को शिवशंकर मरार आत्मज पीतांबर पटेल साकिन जुराली तहसील पोंड़ीउपरोड़ा की मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी सरिता पटेल, 10 सितंबर 2024 को प्रभुसिंह आत्मज उमेंद सिंह साकिन सिर्री तहसील पसान की मृत्यु हो जाने से उनकी पत्नी शिवकुमारी और 02 मार्च 2025 को अंजली कुमारी धनवार साकिन छिंदपानी तहसील हरदीबातार की मृत्यु हो जाने से उनके पति रविशंकर धनवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी तरह 26 मार्च 2025 को ग्राम अखरापाली (मौहाडीह) में स्थित वीर सिंह मुड़ा तालाब के पानी में डूबने से प्रवीण कुमार यादव साकिन अखरापाली तहसील दीपका की मृत्यु हो जाने से उनके पिता प्यारेलाल यादव, 21 जून 2023 को भूरी बाई पति स्व. मालिक राम यादव साकिन हरदीकला तहसील दीपका की कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने से उनके पुत्र जिवराखन लाल यादव, 01 सितंबर 2025 को ग्राम घुड़देवा स्थित अहिरन नदी कटाईनार स्ऑप डेम के पानी में डूबने से योगेश कुमार साकिन घुड़देवा तहसील कटघोरा की मृत्यु हो जाने से उनके पिता छबिलाल और 25 सितंबर 2025 को कुआं के पानी में डूबने से रतियारो बाई मंझवार साकिन भुलसीभावना, धजाक तहहसील पोंड़ीउपरोड़ा की मृत्यु हो जाने के कारण उनके पति बुद्धूराम मंझवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!