Ro no D15139/23

प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुरनगर 14 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 3 प्रकरणों में  कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा कुल 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कांसाबेल के ग्राम नकबार निवासी सुखयारो बाई की कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी माता श्रीबाई को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। तहसील मनोरा अंतर्गत ग्राम खोखसो बेंजोरा निवासी जयपाल राम की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी मनकुमारी बाई को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील मनोरा अंतर्गत ग्राम बेंजोरा निवासी दिलसार अंसारी की कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके पिता जमील अंसारी को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को

      कोरबा 27 अगस्त 2026/स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।            संचालनालय खेल एवं युवा…

    Read more

    नगरीय निकायों की योजनाओं और निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

      पीएम आवास, अमृत मिशन, स्वच्छता, कर वसूली एवं अधोसंरचना कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश निर्माणाधीन स्कूल, आंगनबाड़ी, शौचालय निर्माण के कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक