Ro no D15139/23

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं और भण्डारण पर कार्रवाई करते हुए कुल 16.6 बल्क लीटर अवैध मदिरा किया गया जप्त

राजनांदगांव 14 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा मोहारा बाईपास रोड किनारे बसंतपुर निवासी दुष्यंत यादव के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 70 नग पाव कुल 12.600 बल्क लीटर जप्त किया गया। आरोपी आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमांनतीय अपराध मं गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त प्रभारी राजनांदगांव दक्षिण श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री जर्नादन प्रसाद पाण्डे, आबकारी आरक्षक श्री आर्यन ठाकुर, श्री सुरेश देशलहरे, श्री किशोरी कोमरी, श्री दीपक सिन्हा शामिल थे। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बरनाराकला में रामरतन सोनवानी के रिहायशी मकान से 4 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब आबकारी अधिनियम के तहत जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ श्री उज्जवल कुमार सूत्रधर, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लालसिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक श्री भोजराज बंजारे, श्री खेमचंद मंडावी, श्री अश्वनी शुक्ला, श्री रोहित टेम्बुलकर शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    नियम विरूद्ध कीटनाशी का व्यापार करने वाले विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई

    जिले में 122 कीटनाशी विक्रय परिसरों का निरीक्षण*   *- 9 कीटनाशी अनुज्ञप्तियां निलंबित, 22 विक्रय केंद्रों पर प्रतिबंध, 1 विक्रय केंद्र की अनुज्ञप्ति निरस्त*   राजनांदगांव 24 अगस्त 2026।…

    Read more

    ग्राम पंचायत भटगुना, पाटेकोहरा, ईरईखुर्द एवं मुसराकला तथा नगर निगम राजनांदगांव के राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 11 में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    – मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन*   *- श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 24 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया