Ro no D15139/23

बस्तर संभाग में आज दिनांक 20/03/2025 को अब तक कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद

 

🔶 *बीजापुर मुठभेड़ में अब तक कुल 26 नक्सलियों के शव बरामद l*

🔶 *कांकेर मुठभेड़ में अब तक कुल 04 नक्सलियों के शव बरामद l*

🔶 *मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद भी बरामद l*

🔶 *DRG Bijapur/STF/DRG Sukma/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF के संयुक्त बल बीजापुर ऑपरेशन का हिस्सा थे l*

🔶 *कांकेर ऑपरेशन में DRG Kanker/Bastar Fighters/BSF के संयुक्त बल ऑपरेशन का हिस्सा थे l*

🔶 *मुठभेड़ में मारे गया नक्सलियों की पहचान की जा रही है l*

🔶 *मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle Rifle, .303 Rifle, रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l*

🔶 *मुठभेड़ में Bijapur DRG के जवान राजू ओयम शहीद हो गया l*

⚫ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 78 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l

⚫ पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि
जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अण्ड्री के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर DRG/Bastar Fighters/STF/डDRG सुकमा /सीआरपीएफ पार्टी रवाना हुई थी।

⚫ अभियान के दौरान दिनांक 20/03/2025 के प्रातः लगभग 07:00 बजे से डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही ।

⚫ मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर कुल 26 हार्डकोर वर्दीधारी माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ । मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l

⚫ मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS rifle, . 303, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, BGL launcher हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l

⚫ मुठभेड़ में Bijapur DRG के जवान राजू ओयम (ग्राम – बोड़गा , PS भैरमगढ़, District Bijapur) शहीद हो गया l

⚫वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला द्वारा बताया गया कि दिनांक 20.03.2025 को जिला कांकेर-नारायणपुर के सरहदी क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना पर DRG Kanker/Bastar Fighters/BSF की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान हेतु रवाना हुई थी।

⚫अभियान के दौरान प्रातः छोटेबिटिया थाना क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा, कुरूषकोड़ो एवं पांगुर के बीच जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच प्रातः लगभग 08:00 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही l

⚫ मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 04 माओवादियों के शव व आटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया है। सर्च अभियान जारी है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l

⚫पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में और अधिक नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है l

⚫ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF//Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

⚫ मुठभेड़ की संबंध में विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी ।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!