Ro no D15139/23

जशपुर नगर के ग्राम नीमगांव में जल संरक्षण की अनोखी पहल सोक पीठ, कंटूर ट्रेंच डबरी संरचनाओं से बढ़ा रहा है जल संचयन की क्षमता नीमगांव में 2587 बनाया गया कंटूर ट्रेंच

 जशपुरनगर 11 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के तहत बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

जशपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत नीमगांव में एक अनोखी पहल देखने को मिली ।
मनरेगा और जन भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण एवं भू जल संवर्धन के लिए विभिन्न नवाचार आधारित संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है जिससे वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण आजीविका को भी मजबूती मिल रही है। इसी क्रम में गांव के सरपंच श्री नागेंद्र भगत द्वारा जल संवर्धन के कार्यों का निर्माण कराया गया जशपुर के ग्राम पंचायत नीमगांव में कुल 2587 कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया गया ।
श्री नागेंद्र ने बताया कि कंटूर ट्रेंच ढलान में बनाए जाते हैं इससे बारिश का पानी उसमें जमा हो जाता है और भूमि द्वारा सोख लिया जाता है । इसके अलावा 5ः मॉडल खेतों के किनारे बनाया जाता है जिससे बारिश का पानी उसमें जमा होकर खेतों को नमी प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि गांव के हैंडपंप के पास लगभग 30 सोक पीठ का निर्माण किया गया है जिससे गंदे पानी का निपटान होता है । इसके अलावा उन्होंने डबरी के बारे में जानकारी दी और कहा कि गर्मी के मौसम में भी डबरी लबालब भरी हुई है इन डबरियों में वर्षा का जल संग्रहण होता है जिससे किसानों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी ।

  • Related Posts

    जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिड़ौरी की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल 40 किलोलीटर जलागार और 150 घरेलू नल कनेक्शनों से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

      रायपुर 05 अगस्त 2026//लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के विकासखंड छुईखदान की ग्राम पंचायत आमगांव के आश्रित ग्राम बिड़ौरी में हर घर…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार

      11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली रायपुर,05 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस