Ro no D15139/23

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती : पीजी कॉलेज और पॉलीटेक्निक में आयोजित की गई कार्यशाला

धमतरी । जिला प्रशासन और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी एवं विंग कमांडर, कमांडिंग ऑफिसर एयर फोर्स भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से 25 जून को बी.सी.एस. शासकीय पीजी कॉलेज धमतरी में और भोपाल राव पवार पॉलीटेक्निक कॉलेज, रूद्री में अग्निपथ योजना के तहत् अग्निवीर वायु सेना भर्ती प्रक्रिया के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज में सुबह 11 बजे और पॉलीटेक्निक में दोपहर 3 बजे से आयोजित इन कार्यशालाओं में जूनियर वारट ऑफिसर श्री सुशांत सिंग एवं सार्जेंट 15 एयरमेन सेंटर भोपाल श्री डी. एस. राणा द्वारा अग्निवीर वायुसेना भर्ती की विस्तृत जानकारी आवेदकों को दी गई।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायुसेना की भर्ती विज्ञापन या ओपन रैली के माध्यम से होता है। जिसमें शैक्षणिक योग्यता. आयु, वेतनमान, भत्ता एवं अन्य सुविधओं के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि अग्निवीर वायुसेना के लिए चार वर्ष की सेवा पश्चात् उत्कृष्ट 25 प्रतिशत आवेदकों को वायुसेना में नियमित किया जाता है। चयन प्रक्रिया के तीन चरणों में प्रथम ऑनलाईन लिखित परीक्षा, द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा अनुकूलन परीक्षा एवं अंतिम चरणों में चिकित्सा परीक्षण किया जाता है। चयन के बाद 6 माह का प्रशिक्षण तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। ऑफिसर्स ने बताया कि 4 वर्ष की सेवा के बाद केन्द्र एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों में भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता है। कार्यशाला में बी.सी.एस. शासकीय पी.जी कॉलेज धमतरी में 60 छात्र-छात्राओं और भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, रुद्री में 80 छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। वायुसेना वक्ताओं ने प्रश्नावली के माध्यम से दोनों ही संस्थाओं में प्रतिभागियों के शंकाओं का समाधान किया। कार्यशाला में वायुसेना अधिकारियों के साथ उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र धमतरी श्रीमती पुष्पा चौधरी, बीसीएस शासकीय पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार पाठक एवं भोपाल राव पवार पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री जे.आर साहू उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त