Ro no D15139/23

आजीविका डबरी से बदलेगी पुर्नवासित युवाओं के जीवन की दिशा

महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से आजीविका संवर्धन की नई पहल

भारतीय संविधान प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन, प्रशिक्षण तथा भेदभाव रहित रोजगार के अवसर प्रदान करने की गारंटी देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए नक्सल विचारधारा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुर्नवासित युवाओं के आजीविका संवर्धन हेतु जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत इन युवाओं को आजीविका डबरी प्रदान कर उन्हें मछली पालन, सब्जी उत्पादन एवं मुर्गी पालन जैसे आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
जिला प्रशासन की पहल पर मनरेगा अधिकारियों की टीम युवाओं के बीच पहुंचकर योजना की विस्तृत जानकारी दे रही है तथा इच्छुक युवाओं के नाम दर्ज कर रही है। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी और उनकी टीम ने युवाओं के साथ बैठक कर आजीविका डबरी से जुड़ी संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
अधिकारियों ने बताया कि आजीविका डबरी के माध्यम से वर्ष भर में कम से कम एक लाख रुपये तक की आमदनी संभव है। जिले में कई किसान डबरी आधारित मछली पालन, मुर्गी पालन और सब्जी उत्पादन कर उत्कृष्ट आय अर्जित कर रहे हैं जिनके उदाहरण भी युवाओं के साथ साझा किए गए।
युवाओं को यह भी जानकारी दी गई कि डबरी निर्माण के दौरान यदि वे स्वयं मनरेगा कार्य में श्रम प्रदान करते हैं तो उन्हें योजना के तहत वर्तमान मजदूरी दर 261 रुपये प्रतिदिन प्राप्त होगी। जानकारी मिलते ही कई युवाओं ने डबरी निर्माण हेतु इच्छा जताई जिनके नाम तत्काल पंजीकृत कर लिए गए।
जिला प्रशासन की यह पहल न केवल पुर्नवासित युवाओं को आजीविका सुरक्षा प्रदान करेगी बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा में स्थायी रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….