Ro no D15139/23

पांच रूपये में भरपेट भोजन, हर दिन लगभग 300 श्रमिकों का भर रहा पेट

मकई गार्डन और गांधी मैदान में मिल रहा श्रमिकों को भोजन

धमतरी । राज्य शासन की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना से हर रोज जिले के लगभग तीन सौ से अधिक श्रमवीरों का पांच रूपये में पेट भर रहा है। राज्य शासन श्रम कल्याण मण्डल और कर्मकार सुरक्षा मण्डल के माध्यम से इस योजना का संचालन कर रही है। धमतरी शहर में दो जगहों-मकई गार्डन और तहसील कार्यालय के पास गांधी मैदान में इस योजना के तहत श्रमिकों को पांच रूपये में भरपेट भोजन की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही श्रमिक पांच रूपये में टिफिन की सुविधा भी ले रहे हैं। जिले में इस योजना की शुरूआत नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा ने बीती 19 तारीख को की है।

जिले के श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना के शुरूआत वाले दिन लगभग 450 श्रमिकों को पांच रूपये में भोजन वितरण किया गया था। अब हर रोज लगभग 300 श्रमिकों को पांच रूपये में गरम और पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल और असंगठित कर्मकार सामाजिक कल्याण मण्डल में पंजीकृत 18 से 60 वर्ष तक की आयु के श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना से हर महीने जिले के लगभग 9 हजार से अधिक श्रमिकों को गर्म और पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि धमतरी शहर में सुबह के समय घड़ी चौक पर श्रमिकों के एकत्रित होने को ध्यान में रखते हुए मकई गार्डन में सुबह 8 से 10.30 बजे तक और दोपहर में गांधी मैदान, कचहरी चौक में 11 बजे से दो बजे तक पंजीकृत श्रमिकों को पांच रूपये में गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

श्रम पदाधिकारी ने यह भी बताया कि इस योजना से केवल पंजीकृत श्रमिकों को ही लाभान्वित किया जाना है। इसीलिए जिन श्रमिकों ने अभी तक श्रम विभाग के दो मण्डलों में से किसी एक में भी पंजीयन नहीं कराया है, वे अपना पंजीयन जल्द से जल्द करा लेवें।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी