Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर की जा रही कार्यवाही

*कवर्धा जिले में 11 लाख रूपये से अधिक मूल्य का 441 क्विंटल अवैध धान जब्त*

रायपुर, 21 नवम्बर 2025/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले के निर्देश पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध धान के विक्रय एवं अन्य राज्यों से धान की आवक पर रोक लगाने के लिए गठित राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दलों द्वारा निरंतर धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा कवर्धा जिले के धवईपानी, रेंगाखार एवं चिल्फी में 11 लाख रूपये से अधिक मूल्य का 441 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा कवर्धा जिले के ग्राम धवईपानी में वाहन कमांक यूपी 70 एलटी 8737 से लगभग 11 लाख रूपये मूल्य का 391 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। उड़नदस्ता दल द्वारा पूछताछ किए जाने पर धान मध्यप्रदेश से लाया जाना पाया गया लेकिन धान के अन्य राज्य में परिवहन हेतु आवश्यक मंडी अनुज्ञा पत्र एवं दस्तावेज नहीं पाए गए। उड़नदस्ता दल द्वारा वाहन एवं धान को जब्त कर चिल्फी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही जारी है।

इसी तरह ग्राम रेंगाखार में वाहन कमांक सीजी 09 जेसी 0268 से 25 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया। उड़नदस्ता दल द्वारा पूछताछ किए जाने पर धान मध्यप्रदेश से लाया जाना एवं कोई दस्तावेज नही होना पाया गया। दल द्वारा वाहन एवं धान को जप्त कर रेंगाखार थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं ग्राम चिल्फी में भी वाहन क्रमांक एमपी 50 जी 2863 से 25 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया। उड़नदस्ता दल द्वारा वाहन मालिक एवं चालक से पूछताछ किए जाने पर धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाने एवं धान मध्यप्रदेश से लाया जाना पाने पर वाहन एवं धान को जप्त कर चिल्फी थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!