Ro no D15139/23

बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

Bihar Jail Raid: बिहार की जेलों में शुक्रवार और शनिवार की सुबह वह मंजर दिखा जिसे देखकर अपराधी और जेल प्रशासन दोनों के पसीने छूट गए. राज्य के आधा दर्जन से अधिक जिलों की जेलों में एक साथ ऑपरेशन क्लीन चलाया गया.

भागलपुर से लेकर मोतिहारी और मुजफ्फरपुर से लेकर औरंगाबाद तक हर जगह डीएम और एसपी खुद मोर्चा संभालते नजर आए. जब दुनिया सो रही थी, तब 200 से अधिक जवानों की टुकड़ी जेल के फाटकों को पार कर बैरकों की तलाशी ले रही थी. इस औचक निरीक्षण ने जेलों के भीतर चल रहे नेटवर्क को ध्वस्त करने के संकेत दिए हैं…

भागलपुर से शुरू हुआ सख्त निरीक्षण का सिलसिला

भागलपुर के शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया. डीएम और एसएसपी स्तर के अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा, साफ-सफाई, बंदियों की सुविधाओं और विधि-व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया. अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाए और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी.

भागलपुर के शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन की टीम

हाजीपुर मंडल कारा में हाई लेवल निरीक्षण

शुक्रवार को डीएम एसपी के नेतृत्व में मंडल कारा हाजीपुर में हाई लेवल औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) पुलिस उपाधीक्षक सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.
निरीक्षण के दौरान कारा के सभी वार्डों, बैरकों एवं सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई. अधिकारियों ने बंदियों की निगरानी, सुरक्षा इंतजाम और कारा प्रशासन के कार्यों का बारीकी से मूल्यांकन किया. जांच के बाद कारा परिसर से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई.

मोतिहारी में छापेमारी

मोतिहारी सेंट्रल जेल में डीएम और एसपी के नेतृत्व में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. सभी वार्डों की जांच की गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. अधिकारियों का कहना है कि जेल के अंदर कैदियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

बेतिया में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

बेतिया के मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी की गई. डीएम और एसपी के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारियों ने जेल परिसर के हर हिस्से की जांच की. निरीक्षण के बाद कारा प्रशासन को कई अहम निर्देश दिए गए, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो.

मुजफ्फरपुर में 200 जवानों के साथ चार घंटे सर्च ऑपरेशन

मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में सबसे बड़ा ऑपरेशन देखने को मिला. एसएसपी के नेतृत्व में करीब 200 जवानों ने चार घंटे तक जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद यहां भी कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई.

शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा,मुजफ्फरपुर

सीतामढ़ी में मिला संदिग्ध कागजात

सीतामढ़ी जेल में छापेमारी के दौरान प्रशासन को एक वार्ड से संदिग्ध कागजात मिला, जिसमें मोबाइल नंबर और आपत्तिजनक बातें दर्ज थीं. इसके बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है. अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि कुख्यात अपराधियों को अब केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया जा सकता है.

औरंगाबाद में बरामद हुए औजार, सुरक्षा पर सवाल

औरंगाबाद मंडल कारा की छापेमारी में पिलास, पेचकस और लोहे के टुकड़े जैसे सामान बरामद हुए. यह सामग्री सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर मानी जा रही है, प्रशासन ने तुरंत इन्हें जब्त कर जांच के आदेश दिए और कारा प्रशासन को सख्त चेतावनी दी.

औरंगाबाद में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल के नेतृत्व में मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया

इन सभी जिलों में एक साथ हुई कार्रवाई से साफ है कि राज्य सरकार जेल सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान लगातार चलते रहेंगे.

  • Related Posts

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान