Ro no D15139/23

सरायपाली में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 27,200 बोरे धान मौके पर जब्त

कलेक्टर   विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में 01 जनवरी को एसडीएम सरायपाली  अनुपमा आनंद के नेतृत्व में तहसील सरायपाली अंतर्गत अवैध धान भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।
संयुक्त टीम द्वारा समलेश्वरी इंडस्ट्रीज एवं हिंदुस्तान एग्रोटेक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भंडारण स्थल पर उपलब्ध धान की मात्रा एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें भंडारण में भारी कमी पाई गई। साथ ही मंडी अधिनियम एवं निर्धारित नियमों का उल्लंघन भी सामने आया। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा मौके पर ही कुल 27,200 बोरे धान जब्त किए गए। जब्ती की यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई। जब्त धान को नियमानुसार सुरक्षित अभिरक्षा में रखते हुए आगे की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं व्यापार पर सतत निगरानी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में