Ro no D15139/23

धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई: 3 दिनों में 7 प्रकरणों से 7,290 क्विंटल धान जब्त

116 प्रकरणों में अब तक 27,738.80 क्विंटल धान की जब्ती
  मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बीते तीन दिनों के भीतर अवैध भंडारण के 7 नए प्रकरणों में 7,290 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। प्रशासन की अब तक की कार्रवाई में कुल 116 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 27,738.80 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। यह अभियान जिले में अवैध धान भंडारण और नियम विरुद्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि शासन की धान खरीदी नीति में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध भंडारण करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने किसानों और व्यापारियों से अपील की कि वे शासन की नीति का पूर्ण पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहें, अन्यथा विधि अनुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।
इन स्थानों पर हुई कार्रवाई
विकासखण्ड खरसिया के ग्राम-गोड़बोरदी में पीयूष गबेल के गोदाम में रखे 224 क्ंिवटल धान जब्त किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम-सोखामुड़ा में रामकुमार मांझी के यहां 60  क्विंटल  धान भंडारित पाया गया। ग्राम-लिप्ती में अन्नपूर्णा राईस मिल में अवैध रुप से रखे 350  क्विंटल   धान, ग्राम-पोढीछाल में ज्ञानदास के यहां 220  क्विंटल  , ग्राम-दुर्गापुर में शंकर महंत के द्वारा पिकअप वाहन में 36  क्विंटल  धान परिवहन करते पाया गया। इसी तरह विकासखण्ड पुसौर में औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम-सुपा में एग्रो राइस में 4400  क्विंटल  एवं विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम-तरेकेला में ज्योति अग्रवाल के के गोदाम में 2000  क्विंटल   धान अवैध भंडारित पाया गया।

  • Related Posts

    नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा

    रायपुर, 27 अगस्त 2026/ बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में घोटुल परंपरा आदिवासी संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक शिक्षा का एक अनूठा और जीवंत केंद्र है। अब अबूझमाड़…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

    *रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ ने 50 बहनों को दिया आत्मनिर्भरता का उपहार, सौंपे ई-रिक्शा*   *बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने साड़ी और मिठाई भेंट कर…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक