Ro no D15139/23

उच्च स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा नशीले पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव 29 जनवरी 2025। उच्च स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, भिलाई एवं पंचानों की उपस्थिति में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजनांदगांव रेंज अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के कुल 110 प्रकरणों में लगभग 1 करोड़ 74 लाख 70 हजार रूपए के गांजा 1458.518 किलोग्राम, कैप्सूल 4032 नग, ब्राउन शुगर 2548.8 मिलीग्राम, टेबलेट 60 नग को भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 भस्मीकरण यंत्र भिलाई जिला दुर्ग में मादक पदार्थ (गांजा) को जलाकर तथा अन्य नशीली दवाईयों सीरप 235 नग एवं इंजेक्शन 60 नग को प्लांट के पास सुरक्षित स्थान पर खुले स्थान में सेसीबी से गड्डा खुदवाकर दबाकर व पाटकर विधिवत नष्टीकरण की कार्रवाई सम्पन्न की गई। नष्टीकरण कार्रवाई के दौरान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री वायपी सिंह, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई श्री त्रिलोक बंसल सहित संभागीय उपायुक्त आबकारी दुर्ग क्षेत्र, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजनादगांव, उप पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान