Ro no D15139/23

एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, किसानों को समय पर मिले खाद-बीज: कलेक्टर रोहित व्यास राजस्व विभाग की समीक्षा में सभी प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

जशपुरनगर 22 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों और विकास योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूरा करें। पंजीयन कार्य में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांवों में जाकर किसानों से सीधे संपर्क स्थापित कर एग्रीस्टैक पंजीयन कराने तथा इस कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं देने वाले बीएलई के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने रासायनिक खाद एवं बीज के भंडारण और वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कृषि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निजी उर्वरक एवं बीज विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील करने के निर्देश दिए। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संदिग्ध प्रकरणों की जांच शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि अपात्र हितग्राहियों के नाम विलोपित किए जाएं, ताकि योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिल सके।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता, व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सीमांकन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।  बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, कृषि विभाग के उप संचालक, सभी एसडीओ तथा कृषि विकास विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए