Ro no D15139/23

पोषण आहार की गुणवत्ता और वितरण में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने दिए निर्देश, जिला स्तरीय पोषण परिचालन समिति की पहली बैठक सम्पन्न

धमतरी । जिले में गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और तीन साल तक के छोटे बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता और उसके वितरण में लापरवाही बरतने पर अब सीधी कार्रवाई होगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को जिला स्तरीय पोषण परिचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों और महिलाओं के पोषण और शारीरिक विकास से जुड़े इस मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही। कलेक्टर ने निर्धारित मात्रा में पोषण आहार देने, निर्धारित गुणवत्ता में पोषण आहार बनाने और उसका निर्धारित समय में वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने पोषण आहार भण्डारण वाली जगहों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और अनावश्यक रूप से एक साथ अधिक मात्रा में पोषण आहार बनाकर भण्डारित नहीं करने के निर्देश भी दिए।

जिला स्तरीय इस पहली बैठक में कलेक्टर ने पोषण ट्रेकर एप्प के संचालन के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इस एप में आंगनबाड़ी खुलने का समय, दर्ज कुल बच्चे, प्रतिदिन की उपस्थिति, नाश्ता देने से लेकर गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी सही-सही दर्ज करने को कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों को प्रतिदिन गर्म और पौष्टिक भोजन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पोषण आहार बनाने वाले महिला स्वसहायता समूहों को भुगतान की भी जानकारी ली। श्री मिश्रा ने इन समूहों को समय पर राशि भुगतान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का सहित विभागीय परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजर भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुनर्वासित युवाओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

    *89 हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड*   *स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा*   रायपुर, 14 जून 2026/माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को नई जिंदगी…

    Read more

    डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

    खरसिया और घरघोड़ा में बनेंगे 9 हजार मीट्रिक टन क्षमता के पांच आधुनिक गोदाम*   *फसल भंडारण और विपणन सुविधाओं को मिलेगी मजबूती, किसानों को होगा सीधा लाभ*   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर