Ro no D15139/23

जागरूकता रैली में ग्रामवासियों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

*ग्राम स्तर पर विद्यालय, सड़क एवं पूजा स्थल का निरीक्षण*

*मास्टर ट्रेनरों ने दी अभियान की जानकारी *

*धमतरी 06 सितम्बर 2025/– नगरी जनपद के ग्राम सरिटोला (रैयत) में आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत क्लस्टर लेवल प्रशिक्षण एवं पी.आर.ए. गतिविधियों का शुभारंभ किया गया।*

*यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्तरदायी शासन को प्रोत्साहित करना, विकेंद्रीकृत आदिवासी नेतृत्व को मजबूत बनाना तथा ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी से समृद्ध ग्राम विकास योजना तैयार करना है।*

*कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों, सरपंच एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण से हुआ। इसके उपरांत प्रदान संस्था एवं ज़िला अधिकारियों के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामवासियों, महिला समूहों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीण महिलाओं ने नारे लगाकर जन-जागरूकता फैलायी।*

*अधिकारियों द्वारा ग्राम के विद्यालय, सड़क एवं पूजा स्थल का निरीक्षण किया गया और आवश्यक कार्यों को आगामी योजनाओं में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनरों ने सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणों को आदि कर्मयोगी अभियान की उद्देशिका से अवगत कराया। पी.आर.ए. गतिविधि के माध्यम से सामाजिक एवं संसाधन मानचित्रण किया गया तथा ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम की प्रमुख समस्याओं एवं समाधान हेतु कार्ययोजना सूचीबद्ध की गई।*

*ग्राम विकास योजना को समृद्ध ग्राम योजना प्रपत्र में संकलित कर आगे की कार्रवाई हेतु प्रेषित करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। अंत में एस.डी.एम. श्रीमती प्रीति दुर्गाम द्वारा उपस्थित सभी को शपथ दिलाई गई।*

*कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य श्री बंसी लाल सोरी, जनपद सदस्य श्रीमती कलावती मारकम, सरपंच श्रीमती मानकी बाई, परियोजना प्रशासक श्री प्रज्ञान सेठ, सहायक आयुक्त श्री विमल साहू, जनपद सी.ई.ओ. श्री रोहित बोरझा, प्रदान संस्था से श्री शिवम् एवं उनकी टीम, जिला मास्टर ट्रेनर सहित विभिन्न पंचायतों से आए सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।*

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!