Ro no D15139/23

एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने प्रोड्यूसर करण के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

इंटरटेनमेंट डेस्क। मुंबई की ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने फिल्म ‘So Long Valley’ के प्रोड्यूसर करण सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है. ये मामला हिंदी टेलीविजन सीरियल के को-प्रोडक्शन को लेकर हुए 24 लाख रुपये के फाइनेंशियल विवाद से जुड़ा है. रुचि का आरोप है कि जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच उन्होंने अपनी कंपनी SR इवेंट एंड एंटरटेनमेंट से करण की कंपनी और अन्य अकाउंट में कई किस्तों में ये पैसे ट्रांसफर किए थे.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुचि की शिकायत के आधार पर करण के खिलाफ 24 जुलाई 2025 को कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. बता दें कि रुचि ने दावा किया है कि करण सिंह चौहान ने उनसे व्हाट्सएप के जरिए कॉन्टेक्ट किया और खुद को एक हिंदी सीरियल का प्रोड्यूसर बताया और सोनी टीवी पर शो शुरू करने का दावा किया था.

रुचि ने अपनी शिकायत में क्या बताया?

रुचि ने आगे दावा किया कि करण सिंह चौहान ने उन्हें को-प्रोड्यूसर के रूप में जोड़ने की पेशकश की और प्रोजेक्ट से रिलेटेड डॉक्यूमेंट भी भेजे. इन बातों पर विश्वास करके रुचि ने पैसे उनके अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए. रुचि ने पुलिस को आगे बताया कि प्रोजेक्ट पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है, बार-बार संपर्क करने के बावजूद, वह उन्हें टालता रहा और झूठ बोलता रहा.

एक्ट्रेस ने बताया कि प्रोड्यूसर ने वह पैसा ‘So Long Valley’ नाम की एक फिल्म में लगाया और कहा कि फिल्म बिकने के बाद वह पैसा लौटा देगा. जब मुझे इस बात की जानकारी मिली कि फिल्म 27 जुलाई को रिलीज हो रही है तो मैंने उससे कहा कि वह मेरे पैसे अभी लौटा दें. जिस पर उसने मुझे धमकियां देना शुरू कर दिया.

पुलिस ने शुरू कर दी जांच

बता दें कि एक्ट्रेस रुचि ने एफआईआर में ट्रांजैक्शन डिटेल्स, अकाउंट नंबर और फाइनेंशियल नुकसान का जिक्र किया है. मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी बैंकिंग लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है. आपको बता दें कि रुचि वही हैं, जिन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर वाला हार पहनकर कान्स में एंट्री ली थी.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए