Ro no D15139/23

टैक्स बचत के साथ आकर्षक ग्रोथ के लिए ELSS को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करें

आज पैसा कमाने के साथ-साथ पैसा बचाना भी अपने आप में एक चुनौती है। यदि आपने अपने पैसे को सही जगह पर नहीं लगाया तो महंगाई दर की तुलना में वह पीछे रह जाएगा और आप अपने ही पैसे की क्रय शक्ति को कम कर लेंगे।  नगर के जाने-माने निवेश सलाहकार जवाहर मोटवानी ने आगे बताया कि मंदी और उतार-चढ़ाव का जो दौर चल रहा है उसमें भी म्युचुअल फंड के तीन फंड जो की ELSS  स्कीम के तहत चलते हैं उन्होंने अपनी चमक बरकरार रखी है।  इस फंड में आयकर अधिनियम की धारा 80c के अंतर्गत जहां एक और पुरानी टैक्स प्रणाली में डेढ़ लाख रुपए तक के टैक्स की छूट का फायदा मिलता है वही इसके 3 साल के लॉकिंग पीरियड के कारण इसमें एक आकर्षक ग्रोथ मिलती है। इसमें सबसे पहले स्टेट बैंक टैक्स सेवर फंड आता है जो भारत का सबसे पुराना और भरोसेमंद टैक्स फंड है इसकी शुरुआत 1993 में हुई जिसमें अब लगभग 300 अरब रुपए का फंड है यह फंड अपने कुल निवेश का 59% लार्ज कैप 22% मिड कैप और 12% स्मॉल कैप में निवेशित करता है इसमें बैंकिंग ऑटोमोबाइल आईटी सेक्टर शामिल है। इसने पिछले तीन से पांच सालों में लगभग 25 से 27% का सालाना ग्रोथ दिया है, दूसरे नंबर पर एचडीएफसी टैक्स सेवर फंड आता है जो 1996 में शुरू हुआ और लगभग 165 अरब रुपए इस फंड में निवेशित है यह 79% लार्ज कैप में निवेशित करता है जिसमें बैंकिंग ऑटोमोबाइल हेल्थ केयर जैसे सेक्टर शामिल है, इस फंड ने भी पिछले तीन से पांच वर्षों में लगभग 23 से 25% तक का सालाना ग्रोथ दिया है।  तीसरे नंबर पर डीएसपी टैक्स सेवर फंड आता है जो 2007 में शुरू हुआ और इसमें भी लगभग 165 अरब रुपए निषेध है यह अपने निवेश को 68% लार्ज कैप 16% मिड कैप और 14% स्मॉल कैप शेयरों में निवेशित करता है इसमें भी बैंकिंग हेल्थ केयर आईटी  के शेयर शामिल होते हैं इसने पिछले तीन से पांच सालों में 20 से 24% तक का रिटर्न दिया है।  इन तीन फंड ने यह साबित किया है कि  म्युचुअल फंड अभी भी टैक्स सेविंग के साथ-साथ ग्रोथ देने में सबसे ऊपर है जबकि अन्य टैक्स सेविंग की योजनाएं इसे काफी कम दर पर ब्याज या पूंजी वृद्धि करती हैं। मेरा मानना है कि यदि लंबे समय के लिए निवेश किया जाए तो म्युचुअल फंड में नेगेटिव रिटर्न आने की संभावना अत्यंत कम होती है।  टैक्स सेवर फंड तीन  साल के लिए ब्लॉक होते हैं अतः इसमें फंड मैनेजर को समय मिलता है कि वह समय अनुसार  निवेश करके आपको एक अच्छी पूंजी वृद्धि प्रदान कर सके।  यदि आप अपने निवेश सलाहकार की सलाह पर आगे बढ़ते हैं तो आपको पूंजी वृद्धि की नई जानकारियां  प्राप्त होती हैं।  उन्होंने कहा कि नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अगले एक  माह में यह निर्णय लेने की स्थिति आ रही है कि उन्हें  पुरानी कर प्रणाली या नयी कर प्रणाली में से कोई एक चुनना है और यदि वह पुरानी टैक्स प्रणाली को चुनते हैं तो उसमें निवेश के लिए उनके पास ELSS एक बेहतरीन विकल्प है ।
  • Related Posts

    जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री साय

    *लोक-आस्था, परंपरा और विकास का संगम बना कुँवरगढ़ महोत्सव* रायपुर 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास के संगम का सशक्त प्रतीक ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’…

    Read more

    मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि *पखवाडेभर में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण

      जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान बना मिसाल रायपुर,1 अप्रैल 2026/ मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अभूतपूर्व…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…